जम्मू-कश्मीर : के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ कर एक घने नर्सरी में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। रविवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से रविवार को घेर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शाम में आधे घंटे से अधिक समय तक भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच उस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सान्याल गांव के नर्सरी में शाम को तलाशी अभियान शुरू किया था। यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !
रांची : झारखंड के धनबाद माफिया कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की...












