रांची के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार गली में बच्चे क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों के बीच बात इतना बढ़ गई कि घर में रखे राइफल से बाहर फायरिंग करते वीडियो में दिख रहे है। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, पुलिस पहचान कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है ।पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












