रामगढ़ : जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के कर्मा सुगिया खीरा बेड़ा में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला।
मृतक की पहचान लोकनाथ मुंडा ( 35 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोकनाथ मुंडा शौच के लिए घर से बाहर निकाला था।
उसी समय हाथी ने उस पर हमला कर दिया। उसने अपने सूंड से लोकनाथ को पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोकनाथ मुंडा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 25000 रूपए तत्काल दिया था।जबकि 3,75,000 बाद में देने की बात लिखित रूप से दिया है।
रामगढ़ में लगातार हाथियों के हमले से लोगों की मौत हो रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश व्यापत है। दो दिन पूर्व भी हाथियों ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ !
रांची वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश...












