रांची : राजधानी रांची में सोमवार की देर रात कचहरी चौक के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक ट्रांसजेंडर का पैर टूट गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात तब और बिगड़ गए जब विवाद में शामिल आरोपितों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस के अनुसार, इस्तियाख और गुलफाम नामक दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने पहले अपनी स्कॉर्पियो कार से एक युवक को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को सड़क पर छोड़ने के बजाय दोनों आरोपित उसे कार में डालकर पूरी रात शहर में घुमाते रहे।
इसके बाद जब कचहरी चौक के पास ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों से विवाद हुआ, तो मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपितों ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की।
हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस ने कुल नौ राउंड फायरिंग की, जिसमें स्कॉर्पियो के टायर को निशाना बनाया गया।
फायरिंग के दौरान इस्तियाख नामक युवक घायल हो गया, जिसे एक गोली लगी है।
घायल युवक को रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपितों की तलाश जारी है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !
रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य वित्तीय पदाधिकारी गयासुद्दीन अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ...











