जमशेदपुर :
एसएसपी पीयूष पांडे ने सिटी एसपी की रिपोर्ट पर कदमा थाना के दरोगा सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दरोगा पर कदमा निवासी दुर्गा कुमारी से दहेज प्रताड़ना के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। महिला ने दहेज प्रताड़ना का आवेदन लेकर कदमा थाना का रुख किया था, लेकिन दरोगा सुनील कुमार दास ने बार-बार थाना बुलाकर उनसे एक लाख रुपये की मांग की इसकी शिकायत टेल्को निवासी भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












