रांची : झारखंड के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का हेड क्लर्क दानिश रिजवान ईडी के शिकंजे में घंटों पूछताछ जारी यह शातिर क्लर्क ईडी के खिलाफ साजिश के आरोप में समन भेजा गया था .
ग़ौरतलब है की पूर्व में बड़ा बाबू सहित तीन को ईडी ने समन भेजा था इसमें दानिश को ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। ईडी के छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ कि हेड क्लर्क दानिश अपने मोबाइल से ईडी के गवाहों को धमकी देता था। छापेमारी के दौरान ईडी ने दानिश का मोबाइल जब्त किया था। ईडी को जांच के दौरान उसके मोबाइल में कई गवाहों के नंबर और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली है। पूछताछ के दौरान मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर ईडी उससे पूछताछ कर रही है।













