जमशेदपुर :जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को चौक के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना देर रात उस वक्त हुई, जब एक अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 38 वर्षीय कृष्णा कुमार शर्मा और उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी की जान चली गई, जबकि 18 वर्षीय विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस को।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












