राँची : झारखण्ड में सत्ताधारी दल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैक हो गया है।
इस घटना की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने झारखण्ड पुलिस को इस मामले की तुरंत जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच करे और शीघ्र कार्रवाई करे।
पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार !
हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत...












