राँची :झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय सॉल्वर-पेपर लीक गिरोह के मुख्य सरगना अतुल वत्स समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इनमें 159 अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिनमें 7 महिलाएं हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बिहार के जहानाबाद का रहने वाला अतुल वत्स है।
विभिन्न राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का काम करता रहा है। गिरोह अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लेकर उन्हें परीक्षा पास कराने का सौदा करता था।
150 से अधिक अभ्यर्थियों के संदिग्ध रूप से जमा होने की सूचना मिली। तलाशी के दौरान प्रिंटर, तैयार प्रश्न-उत्तर सेट, फटे एडमिट कार्ड, संदिग्ध मोबाइल फोन और बैंक चेक बरामद किए गए। घटनास्थल से आठ वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी रखी है। अतुल वत्स पर नीट 2024 पेपर लीक, सहित कई बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोप है।













