रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, झारखण्ड विधानसभा बाबूलाल मरांडी ने लोक भवन में भेंट की तथा एक ज्ञापन समर्पित किया।
उक्त ज्ञापन के माध्यम से झारखंड राज्य में 750 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ‘शराब घोटाले’ के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने हेतु निदेशित करने तथा इस प्रकरण की जाँच में ACB की भूमिका की समीक्षा करते हुए मामले की जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने हेतु पहल करने का आग्रह किया गया है।













