पलामू :झारखंड पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद एक जवान गंभीर रूप से घायल नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ झारखंड पुलिस के साथ कमिंग ऑपरेशन जारी घटना पलामू के मनातू–के दल जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़… प्रतिबंधित टीएसपी के 10 लाख के इनामी शशिकांत गंझू के दस्ते से हुई आमने–सामने की भिड़ंत.मुठभेड़ में पलामू जिला पुलिस के दो वीर जवान—सुनील राम और संतन मेहता उर्फ पिंटू—ने देश के लिए प्राणों की आहुति दी… जबकि जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेदिनीनगर में जारी है। एसपी रिष्मा रमेशन लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं…सुबह-सुबह अस्पताल पहुंच कर घायल जवान का हाल जाना…ख्याति प्राप्त सर्जन डॉ. सुशील पांडेय और उनकी टीम ने घायल जवान के इलाज की कमान संभाली। शहादत की खबर मिलते ही शहीद जवानों के घरों में कोहराम मच गया.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…पूरे पलामू में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है… कुछ नक्सली घायल और मारे जाने की आशंका…हालांकि शव अब तक नहीं मिल पाए हैं… पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। पलामू पुलिस ने दो वीर सपूत खोए हैं… लेकिन नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी… जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। वही डीआईजी नौशाद आलम अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है .
झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !
रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...












