रांची :- झारखंड के हजारीबाग दुष्कर्म मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदेश बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की आलोचना की है. बीजेपी प्रवक्ता राफिया नाज ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों ने कहा कि एक सप्ताह बाद सरकार की नींद खुली है और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पीड़ित परिवार को एक लाख का मुआवजा राशि देकर मरहम लगाने की कोशिश की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए राफिया नाज ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले का यह कैसा चरित्र है कि उन्होंने अब तक दुष्कर्म मामले में एक भी ना तो बयान दिया है और ना ही पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश की है. ऐसे में यदि दो दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 2 अप्रैल को मशाल जुलूस और 3 अप्रैल को झारखंड बंद कर दिया जायेगा.













