राँची : भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखण्ड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम दिल्ली में छापेमारी की।
यह छापेमारी भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के वसंत विहार स्थित आवास में की गई, छापेमारी सुबह के 4.00 बजे की गई। एसीबी के अधिकारी स्निग्धा सिंह के पुत्र सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
एसीबी ने स्निग्धा सिंह के बेटे सनत सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी के मुताबिक, पूछताछ में सनत सिंह ने विनय चौबे, विनय सिंह और अपनी मां स्निग्धा सिंह की चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है।
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












