गुमला: गुमला जिले में लंबे समय से आतंक फैलाने वाले झांगुर गिरोह के मुखिया रामदेव उरांव को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की गई। उग्रवादी गतिविधियों के लगातार कमजोर पड़ने के बीच यह गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
रामदेव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गुमला, बिशुनपुर, चौनपुर और घाघरा के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। वर्षों से रंगदारी, धमकी और हिंसा का सामना कर रहे ग्रामीण, ठेकेदार और खदान संचालक इस कदम को क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में अहम मान रहे हैं।
कुख्यात उग्रवादी रामदेव उरांव पर नरसंहार, अपहरण, रंगदारी वसूली, गोलीबारी और आगजनी जैसे 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2002 से सक्रिय यह गिरोह कई बड़े हमलों में शामिल रहा है। 20 जनवरी 2025 को घाघरा के देवरागानी में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद से वह फरार चल रहा था।
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












