डुमरी : गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के तुरीटोली के समीप जीटी रोड पर कोलकाता से दिल्ली जा रही ट्रक पर कुछ अज्ञात लुटेरों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को गोली मार दी घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक चालक को इलाज के लिए डुमरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक की इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












