पलामू : झारखंड हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गांजा की अवैध खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.6 किलोग्राम गांजा सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
समय करीब 11:50 बजे पूर्वाह्न हुसैनाबाद थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुशाला रोड, जपला में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घरों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखकर अवैध रूप से खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना में (01) उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, पिता स्व० पारसनाथ गुप्ता, (02) दुर्गा देवी, पति स्व० पप्पु प्रसाद गुप्ता एवं (03) सबिता देवी, पति विनोद गुप्ता का नाम अंकित था।
उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद एस० मो० याकूब के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा ग्राम मधुशाला रोड, जपला स्थित उपर्युक्त व्यक्तियों के घरों की घेराबंदी कर बारी-बारी से विधिवत छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में तीनों घरों से संयुक्त रूप से निम्नलिखित सामान बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। इस कांड में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को मौके से विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 02.02.26, धारा 3(5) BNS एवं धारा 20(b)(ii)(B)/25/29 NDPS Act के अंतर्गत कांड दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी
उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, उम्र 44 वर्ष, पिता स्व० पारसनाथ गुप्ता
अनिता देवी, उम्र 42 वर्ष, पति बबलू गुप्ता
दुर्गा देवी, उम्र 45 वर्ष, पति स्व० पप्पु प्रसाद गुप्ता
सबिता देवी, उम्र 46 वर्ष, पति विनोद गुप्ता सभी का पता : मधुशाला रोड, जपला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू
शन
जप्त सामानों का विवरण
गांजा जैसा पदार्थ – 8.6 किलोग्राम
तांबे की धातु से बना एक छोटा तराजू
एक इलेक्ट्रिक वेइंग मशीन
गांजा की पुड़िया बनाने हेतु प्रयुक्त प्लास्टिक पैकेट – लगभग 02 किलोग्राम
अपराधिक इतिहास
1. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इस कांड के अतिरिक्त हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 304/21, दिनांक 15.11.2021, धारा 20 NDPS Act के अंतर्गत पूर्व से मामला दर्ज है।
छापामारी दल में शामिल
1. एस०आई०टी० टीम, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस
झारखंड में रेलवे अवसंरचना का व्यापक विस्तार और आधुनिकीकरण !
रांची :झारखंड में रेलवे अवसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। लगातार बजटीय आवंटन में अभूतपूर्व वृद्धि, नेटवर्क विस्तार,...









