जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर के एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। मृतक जीत महतो (22) था। परिजनों का कहना है कि चोरी के मोबाइल फोन खरीदने के आरोप की जांच के दौरान पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा था।जिससे उसकी मौत हो गई है।
वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गुरुवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापेमारी कर जीत महतो को उसके घर से पकड़ा था।
उस पर चोरी का एक मोबाइल फोन 500 रुपये में खरीदने का आरोप था। परिजनों का कहना है कि युवक करीब 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












