जमशेदपुर : के धालभूमगढ़ प्रखंड के कानस गांव में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।
लड़की का शव गांव के एक खेत के बगल में स्थित पेड़ पर उसकी ही ओढ़नी के सहारे फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
मृतका के हाथ पर D+L लिखा हुआ पाया गया है, जिसने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। यह निशान किसी रिश्ते या प्रेम संबंध की ओर इशारा कर रहा है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि नाबालिग की मौत के असली कारणों और D+L के रहस्य का पता लगाया जा सके।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












