राँची : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर उसे काम का झांसा देकर कई लड़कों के पास बेचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
इस घटना के सामने आते ही इलाके में भारी हंगामा हो गया और स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मौसी, जिसे वह बड़ी मम्मी कहकर बुलाती है, उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी।
बच्ची के अनुसार, मौसी ने उसे कई लड़कों के पास बेच दिया। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।
इस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस नाबालिग के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
उड़ीसा के कटक में सरकारी अस्पताल में आग 10 मरीज की मौत 11 कर्मचारी झूलसे !
उड़ीसा: के कटक में सरकारी अस्पताल में आग 10 मरीज की मौत 11 कर्मचारी झूलसे , वहीं घटनास्थल पर उड़ीसा...












