राँची : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर कालिख पोत पूरे मोहल्ले में घुमाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित महिला खूँटी जिले की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसके परिवार पर चोरी का आरोप लगाकर इस तरह का कृत्य किया गया है। मामले को लेकर 29 मार्च को महिला ने राँची के सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था।
पीड़िता सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहती है।उसने आरोप लगाया है कि 29 मार्च को पंकज कुमार नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जबरन उन्हें बाहर खींच लिया।
चप्पल का माला पहनाया, बल्कि उसके चेहरे में कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी पंकज रविवार को उनके घर पहुंचा था।
इस दौरान उनके बेटे और परिचितों पर वाहन चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने गलत नीयत से उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की।













