रांची /धनबाद: ईडी ने कोयला के अवैध कारोबार के जरिए मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर से धनबाद में छापेमारी की हैं , ईडी ने डेको आउटसोर्सिंग के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है , मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी हैं . ईडी ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई बड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की .एजेंसी की टीम डेको आउटसोर्सिंग के संचालक और ट्रांसपोर्टर मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर तलाशी ले रही है. यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार के जरिए हुई कथित मनी लांड्रिंग जांच का हिस्सा बताई जा रही हैं . ईडी की गाड़ियां धनसार स्थित मनोज अग्रवाल के आवास पहुंचीं , कुछ ही देर में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने परिसर को घेर लिया और अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच में जुट गए.
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












