डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारों में राशन लेने जा रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी। इस दौरान सड़क में जा रहे एक अनजान युवक के पांव पर गोली लग गई। घटना के बाद घायल युवक तथा दोनों युवकों ने अलग-अलग आवेदन देकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई तथा इंसाफ की मांग की। जानकारी के अनुसार सुधीर विश्वकर्मा और संदीप दोनों युवक चचेरे भाई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राशन लेने के दौरान युगल और रामानंद अपने घर से रिवॉल्वर निकालकर लाया तथा उन दोनों पर हमला कर दिया उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन फायरिंग के दौरान एक अनजान युवक के पैर पर गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच की जा रही है।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












