दुमका : झारखंड के दुमका जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
घटना दुमका क्षेत्र की है जहां सोगलो जंगल से सखुआ तथा जलावन की अवैध लड़कियां वाहनों में भरकर रामगढ़ ले जाया जा रहा था। वन विभाग को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए उस लकड़ियों से भरे वाहन का पीछा किया। उन आरोपियों ने वहां को कच्ची सड़क की तरफ ले गए इसी दौरान वहां का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया तथा गाड़ी का अगला चक्का भी खुल गया।
पुलिस ने डोगरा थाना से कुछ दूर काठीकुंड से सारे अवैध लड़कियों को जब्त कर लिया जिसमें जलावन के साथ-साथ दो पीस साल बोटा लदे वाहन थे, जिन्हें प्रखंड के कठालडीह से जब्त कर लिया गया है। लेकिन चालक मौके से फरार हो गया वाहन के मालिक तथा चालक के खिलाफ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
वाहन से करीब 20 बोटा लकड़ी जब्त की गई। लकड़ी माफिया की पहचान डहुजोड़ निवासी रामदेव मंडल उर्फ पांचू के रूप में हुई है जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।