राँची : जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में देर रात अवैध बालू खनन को लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
स्थानीय लोगों ने रात करीब 1 बजे 10 अवैध बालू लदे हाइवा और ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी वाहन सिल्ली थाना परिसर में जब्त कर रखे गए हैं और उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव और कारोबार हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !
रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...












