पांकी : झारखंडआज मैं पांकी थाना अंतर्गत आज से आसेहार पंचायत के कुसडी गांव के टोला पुरानी बथान गया। डायन बिसाही के मामले में मारे गए विजय भुईयां, हेमंती देवी और दोनों के पुत्र छोटू कुमार के घर पहुंच कर उनके दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुआ। विजय भुईयां की उम्र 50 वर्ष, हेमंती देवी की उम्र 45 वर्ष तथा छोटू कुमार की उम्र 15 -16 वर्ष था। इस हत्याकांड में विजय भुईयां की पुत्री ममता कुमारी उम्र 14 वर्ष भी घायल हो गई है संभवत ईलाज डाल्टनगंज में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना के संदर्भ में मुझे बताया कि गांव के ही महेशी भुईयां उम्र 62 वर्ष का बीमारी से निधन हो गया था। उनके पुत्र प्रमोद और रविंद्र भुईयां कल दिनांक 1 फरवरी, 2026 को सुबह 6:00 बजे डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए विजय भुईयां, हेमंती देवी और छोटू कुमार को धारदार टांगी से मारकर हत्याकर दिया। प्रमोद और रविंद्र भुईयां दोनों फरार चल रहे हैं। मृतक परिवार के परिजनों ने कहा कि उनके पास फोन आ रहा है और कहा जा रहा है कि तीन लोग और मारे जाएंगे। वे सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह पुरानी बथान टोला जंगल और पहाड़ों के बीच में अवस्थित है। मृतक परिवार के पास कोई ढंग का मकान नहीं है। यह ईट के टूटे-फूटे मकान में रह रहे हैं। मैंने मृतक परिवार के दोनों बच्चों को मंत्री विवेकाधीन कोटे से 1-1 लाख रुपया देने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त अनाबद्ध की राशि से दो डीप बोरिंग लगाने की भी घोषणा किया है। यह अत्यंत दुर्भाग्य जनक बात है कि पुरानी बथान टोला तक सिर्फ पुलिस गई है, लेकिन आज तक पांकी प्रखंड के कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। आज भी डायन बिसाही के नाम पर निर्मम हत्या कर देना यह बतलाता है कि आज भी समाज शैक्षणिक रूप से कितना पीछे है। जरूरत है कि ऐसे गांव और टोलो को चिन्हित कर लोगों को जागरूक किया जाए ताकि डायन बिसाही के नाम पर निर्मम हत्या ना हो।
झारखंड में रेलवे अवसंरचना का व्यापक विस्तार और आधुनिकीकरण !
रांची :झारखंड में रेलवे अवसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। लगातार बजटीय आवंटन में अभूतपूर्व वृद्धि, नेटवर्क विस्तार,...









