चान्हो : चान्हो थाना क्षेत्र के कटैया गांव में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कटैया निवासी अशफाक अंसारी के घर में किराए पर रह रहा एक व्यक्ति अचानक फ्रीज और वॉशिंग मशीन लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने यह वारदात सुबह करीब 3 बजे अंजाम दी। अंधेरे का फायदा उठाकर वह घर में रखा कीमती सामान लेकर चुपचाप निकल गया, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घर के लोग उठे तो फ्रीज और वॉशिंग मशीन गायब देख दंग रह गए। इसके बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
ख़बर लिखे जाने तक इस मामले की सूचना चान्हो थाना को नहीं दी गई थी। पीड़ित अशफाक अंसारी ने बताया कि वह पहले अपने स्तर से आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत संपर्क करें। सही सूचना देने वाले को ₹5000 (पांच हजार रुपये) का इनाम दिया जाएगा, साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
प्रिंस खान गिरोह को बड़ा झटका !
धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर...












