रांची : जगन्नाथपुर हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक क्रूर चाचा ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, जो परिवार और समाज के लिए एक बड़ा आघात है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश लागुरी ने अपनी भतीजी को मोबाइल फोन पर फिल्म दिखाने के बहाने बुलाया।
इसी दौरान उसके मन में गलत विचार पैदा हो गए। उसने भतीजी को गांव के सुनसान खलिहान की ओर ले गया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। रोते-बिलखते हुए भतीजी घर लौटी और अपनी मां को सारी घटना बता दी। मां ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और हाटगम्हरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की। थाना कांड संख्या 07/26 के तहत धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के आरोप में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...












