लातेहार :लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुल बसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी साइडिंग से अलग खड़ी थी और उसमें कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़ी घटना टल गई।
मौके पर पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग भी की और एक पर्चा छोड़कर राहुल दुबे गैंग के नाम से घटना की जिम्मेदारी ली। पर्चे में धमकी दी गई कि बिना संगठन से संपर्क किए काम करना भारी पड़ेगा।
झारखंड में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर !
रांची :झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ी पहल की है। राहुल...












