बोकारो : बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर (टीओ) गुलाब चंद उरांव ने इस मामले में बीएससिटी थाना में देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
जांच में सामने आई गंभीर अनियमितता
ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान कोषागार अभिलेखों और बैंक खातों से प्राप्त विवरणियों का परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई कि पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि निकासी और ट्रांसफर की प्रक्रिया सामान्य सरकारी नियमों के अनुसार नहीं थी।
पत्नी के खाते में ट्रांसफर हुई राशि
जांच में एक और अहम खुलासा हुआ है। टीओ के अनुसार, वेतन मद से निकाली गई रकम का स्थानांतरण पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा कराया गया और यह राशि उसकी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।
उपायुक्त के निर्देश पर शुरू हुई जांच
मामला सामने आते ही उपायुक्त अजय नाथ झा ने इसे गंभीर मानते हुए अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। उन्हें निर्देश दिया गया था कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर सही स्थिति स्पष्ट करे ?













