भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं।संदेश में उन्हें चेतावनी दी गई कि वे अपना मौजूदा काम तुरंत बंद कर दें और सलमान खान के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल न हों, फिलहाल पवन सिंह मुंबई में मौजूद हैं और आज प्रसारित होने वाले Big Boss फाइनल में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देने वाले हैं।धमकी की जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। इस घटना की औपचारिक शिकायत अब तक पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि अधिकारियों को प्रारंभिक जानकारी दे दी गई है। इसी आधार पर पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।












