पलामू : मेदिनीनगर स्थित पलामू एजेंसी मैनेजर मंगल सिंह एजेंसी का पैसा करीब ढाई लाख रूपये लेकर उन पैसों को बैंक में जमा करने जा रहा था लेकिन अब उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है. पिता अवतार सिंह ने तुरंत बेटे की तलाश के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाया तथा घटना की जानकारी दी. साथ ही बताया वह ढाई लाख रूपये लेकर महिंद्रा मार्केट स्थित आईसीआईसीआई बैंक जा रहा था लेकिन वह वहाँ तक पहुँच ही नहीं पाया और बीच सड़क से ही लापता हो गया. पुलिस जांच में जुटी है, आस-पास के इलाकों में छान बीन जारी है. थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने लूट तथा अपहरण की आशंका जताई है. तलाश अब भी जारी है.
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












