धनबाद/बाघमारा : बाघमारा पुलिस अनुमंडल के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया नदी में कुआं नुमा अवैध माइंस में पानी भर जाने से 6 लोग उसमें फंस गए।
काफी मशक्कत के बाद एक मजदूर तो बाहर आ गया लेकिन पांच लोग अंदर ही दम तोड़ दिए।
मृतकों में 1- अफजल अंसारी उम्र 35 वर्ष पिता सफीक अंसारी 2 -अजीज अंसारी उम्र 34 वर्ष पिता स्वर्गीय अब्दुल गनी 3- दिलीप साव उम्र 32 वर्ष पिता भूटन साव 4- सलीम अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता गुल मोहम्मद एवं 5- जमशेद अंसारी उम्र 35 वर्ष शामिल है। मृतकों में अफजाल अंसारी और सफीक अंसारी गिरिडीह जिला के कुंडलवादा अंबाबेड़ा गांव के रहने वाले थे।
जबकि तीन मृतक पड़ोस के गांव के रहने वाले थे।
हादसे की सूचना के मिलने के बाद परिजन दर्जनों की संख्या में बाघमारा पहुंचने का प्रयास किया ,लेकिन परिजनों को कांको चौक पर ही रोक दिया गया। परिजन लाख मिन्नत करते रहे कि हमें शव सौंप दिया जाए हम लोग मिट्टी मंजिल सम्मानजनक तरीके से करेंगे । परिवार में पत्नी और बच्चे मृतकों का चेहरा देखने के लिए तरस रहे हैं, लेकिन परिजनों के ऊपर किसी को भी दया, मया और तरस नहीं आई। थक हार कर आंखों में आंसू लिए हुए परिजन वापस लौट गए।
मंगलवार रात्रि करीब 10:00 बजे भारी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार घटनास्थल पर जाने का प्रयास किए, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। जबकि घटनास्थल को रात में ही तीन जेसीबी मशीन लगाकर समतल कर सारे सबूत को नष्ट कर दिया गया।
मृतकों के शवों बाहर निकलवाने हेतु सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी थाने में ही बैठ गए धरना पर
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बुधवार की सुबह घटनास्थल जमुनिया नदी के पास पहुंचे। वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। दर्जनों कुआं नुमा अवैध मुहाना बना हुआ था जिससे अवैध उत्खनन की जाती है। हालांकि सिंडिकेट के लोगों ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को घटनास्थल पर जाने से कई बार रोका हातापाई भी हुई।
मौके पर पुलिस ने स्थिति को संभाला।
इसके बाद सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बाघमार थाना में जाकर धरना पर बैठ गए। उनकी मांग है कि एनडीआरएफ की टीम एवं धनबाद एसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करके मृतकों के शव को बाहर निकाला जाए।
जिला प्रशासन एवं टास्क फोर्स के लाख बैठकों के बावजूद कि जिला में किसी भी तरह का अवैध गतिविधि नहीं चल रहा है,इस तरह की घटना होना जिला प्रशासन एवं टास्क फोर्स के दावो की पोल खोल देता है।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












