रांची :कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम आज सुबह अजरबैजान से लेकर रांची पहुंची।मयंक सिंह, जिसका असली नाम सुनील सिंह मीणा है, लंबे समय से फरार चल रहा था। झारखंड में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित होने के कारण उस पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसी नोटिस के आधार पर उसे 29 अक्टूबर, 2024 को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। पिछले कई महीनों से चल रही कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं के बाद उसे भारत लाने की राह प्रशस्त हुई है।शुक्रवार को एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन बाकू में झारखंड एटीएस को सौंपा। इसके बाद टीम उसे झारखंड लेकर आई ।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












