रांची :रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद चौकन्ना ड्यूटी कर रही उसी क्रम में 16.03.2026 को आरपीएफ पोस्ट हटिया एवं सीआईबी आरपीएफ रांची की संयुक्त टीम द्वारा डीआरएम बिल्डिंग/हटिया के पीछे स्थित डिविजनल स्टोर क्षेत्र में छापेमारी एवं घेराबंदी की गई। शाम में टीम ने झाड़ियों में संदिग्ध गतिविधि देखी, जहां एक व्यक्ति रेलवे के तांबे के केबल को जलाते हुए पाया गया।आरपीएफ टीम ने तत्परता से उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास से 500 मीटर रेलवे तांबे का केबल (आंशिक रूप से जला हुआ), एक हेक्सा ब्लेड एवं माचिस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कर्मू कच्छप (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी- कल्याणपुर, थाना-जगन्नाथपुर, जिला- रांची बताया। उसने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टोर में टूटे हुए बाउंड्री वॉल के रास्ते घुसकर केबल चोरी कर झाड़ियों में जलाकर तांबा निकालने का प्रयास कर रहा था। अतः उसे रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा 3(a) के तहत गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्य में निम्न अफसर स्टाफ का योगदान रहा
हटिया के उपनिरीक्षक दीपक कुमार और सूरज राजवंशी, स्टाफ बसंत सोये, नमन सूरीन, एसके साहु
अपराध शाखा रांची के संजय कुशवाहा और छोटे कुमार सिंहl
महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !
पतरातु - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद में राज्य सरकार से जल्द से जल्द...












