रांची :राँची मण्डल के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ राँची बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है उसी क्रम मे 10.02.2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की जा रही थी। ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के रांची स्टेशन आगमन के उपरांत प्लेटफार्म संख्या 01 पर एक पुरुष एवं एक महिला संदिग्ध एवं घबराई हुई अवस्था में बैठे पाए गए। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (i) राजू कुमार, उम्र लगभग 29 वर्ष, पिता – लल्लू सिंह, निवासी – गिरधरपुर, थाना – करगहर, जिला – रोहतास (बिहार) तथा (ii) छोटी कुमारी, उम्र लगभग 21 वर्ष, पिता – गोपाल कहार, निवासी – सोनाडीह, थाना – करगहर, जिला – रोहतास (बिहार) बताया। उनके पास रखे बैग के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा है। तत्पश्चात मामले की सूचना अशोक कुमार सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त राँची को दी गई, जो मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशानुसार विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों व्यक्तियों की व्यक्तिगत तलाशी एवं बैग की जांच की गई। जांच के दौरान राजू कुमार के पास से भूरे प्लास्टिक में लिपटे गांजे के 10 पैकेट तथा छोटी कुमारी के पास से 08 पैकेट बरामद किए गए। मौके पर वजन करने पर कुल 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹9,00,000/- आंकी गई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त गांजा एवं रेलवे टिकट उन्हें संबलपुर (ओडिशा) निवासी बिस्नु से प्राप्त हुआ था तथा उन्हें इसे सासाराम रेलवे स्टेशन पर गिरधरपुर निवासी बिट्टू चंद्रवंशी को, छोटू सिंह, निवासी – गिरधरपुर, थाना – करगहर, जिला – रोहतास, बिहार के सुपुर्द करना था। बरामद 18 किलोग्राम गांजा को जब्त एवं सील किया गया। तत्पश्चात दोनों आरोपितों को जब्त माल के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मियों की विशेष भूमिका रही :-
आरपीएफ पोस्ट रांची – निरीक्षक शिशुपाल कुमार स्टाफ मोहम्मद आलिम, वर्षा मुंडा।
फ्लाइंग टीम रांची – सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार स्टाफ राजकुमार सिंह, दिनेश प्रसाद।
झारखंड में अलकतरा घोटाले में गढ़वा भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका !
रांची : झारखंड के अलकतरा घोटाला मामले में गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सीबीआई के विशेष अदालत बड़ा...











