रांची :आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार ऑपरेशन AAHT के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट मूरी एवं CIB यूनिट रांची द्वारा मूरी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षक संजीव कुमार (पोस्ट कमांडर, आरपीएफ मूरी) के नेतृत्व में, एसआई पवन कुमार, एसआई बसंता मलिक, एसआई रविशंकर एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दो संदिग्ध पुरुषों के साथ छह नाबालिग लड़कियाँ पाई गईं। पूछताछ में पुरुषों ने अपने नाम बिरेंद्र बेदिया (26) और जीतेंद्र बेदिया (24) बताए, जो जिला रांची के ग्राम डिमरा के निवासी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन लड़कियों को अवैध रूप से आंध्रप्रदेश (विजयवाड़ा) ले जा रहे थे, जहां उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। सभी लड़कियाँ 15 से 17 वर्ष की आयु की थीं। आरोपियों के पास से 07 आधार कार्ड, 04 यात्रा टिकट, 01 पैन कार्ड, 02 मोबाइल फोन एवं ₹22,300 नकद बरामद किए गए। मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर और दस्तावेज पाए गए। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि यह कार्यवाही बिरेंद्र की बहन संगीता कुमारी के निर्देश पर की जा रही थी। दोनों आरोपियों और छह नाबालिग लड़कियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु जीआरपीएस मूरी को सौंप दिया गया। इस संबंध में जीआरपीएस मूरी में केस दिनांक 13.07.2025, धारा 137(2)/143(3)/143(4)/143(5)/144 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारीगण:
आरपीएफ पोस्ट मूरी:
* निरीक्षक संजीव कुमार
* एसआई पवन कुमार
* एसआई बसंता मलिक
* एसआई रविशंकर
* एएसआई मंटू कुमार जयसवाल
* महिला कांस्टेबल कृपाबाई यादव, शशि कुमारी
CIB यूनिट रांची:
* निरीक्षक लाल बहादुर
* एएसआई संदीप कुमार गुप्ता
* कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव
झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !
राँची : झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम...












