रांची : झारखंड आरपीएफ क्राइम ब्रांच तथा आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है। “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत RPF पोस्ट हटिया, फ्लाइंग टीम रांची एवं क्राइम ब्रांच रांची की संयुक्त टीम द्वारा Hatia Railway Station पर बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर की गई जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को एक ग्रे रंग के ट्रॉली बैग तथा एक काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान संदीप कुमार उर्फ चित्रंजन कुमार (उम्र लगभग 18 वर्ष), निवासी जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 07 पैकेटों में 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,00,000/- आंकी गई है। एएससी आरपीएफ रांची के निर्देश पर बरामद गांजा की जांच डीडी किट से की गई, जो सकारात्मक पाई गई। आरोपी के पास से एक रेलवे टिकट भी बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जब्त 14 किलोग्राम गांजा एवं आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपीएस/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपी/हटिया द्वारा दिनांक 21.02.2026 को धारा 20(b)(ii)(B)/29 एनडीपीएस अधिनियम-1985 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
इस सफल कार्रवाई में इंस्पेक्टर समीर कर्माकर (क्राइम ब्रांच रांची), एसआई दीपक कुमार (आरपीएफ पोस्ट हटिया), एएसआई अनिल कुमार (फ्लाइंग टीम), एएसआई अभिषेक कुमार (आरपीएफ/सीआईबी), स्टाफ एस. एस. लिंडा तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव (आरपीएफ/सीआईबी) की सराहनीय भूमिका रही।
17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !
रांची :झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए सदर अस्पताल, रांची के न्यूरोसर्जरी विभाग ने...












