रांची :झारखंड रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची के अधिकारी एवं स्टाफ नामकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान में संलग्न थे। चेकिंग के दौरान सायंकाल प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक व्यक्ति काले एवं ग्रे रंग के पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम अमन कुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता श्री अजय कुमार साव, निवासी – बेलामेघ, थाना – उजियारपुर, जिला – समस्तीपुर (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 22 बोतल अवैध शराब, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹6,900/- है, बरामद की गई। पूछताछ के दौरान वह उक्त शराब के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।आगे पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह शराब नामकुम से खरीदी थी तथा ट्रेन संख्या 15027 (सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस) से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने का इरादा था। उक्त अवैध शराब को आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार द्वारा मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जब्त किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उसे एवं जब्त सामग्री को अभियुक्त एवं जब्त सामग्री को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित अधिकारियों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा: इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ- संजय कुमार,














