पटना :बिहार पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सोना लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित था। हनुमान नगर कॉलोनी में गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान प्रिंस ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में वह मारा गया।














