रांची :झारखंड के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है.साथ ही हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने मेंशन मेमो के माध्यम से हाईकोर्ट से यह आग्रह किया है कि हेमंत की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की जाये. अब अदालत उनके आग्रह को स्वीकार करता है या नहीं, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा .बता दें कि हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली थी. जिसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं .
“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !
राजधानी के आईपीएच सभागार में सोमवार को "द ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 एवं फार्मा सही दाम ऐप" विषय पर...











