रांची : झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले सोमवार को आलमगीर आलम की पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची PMLA प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में पेश किया.आलमगीर आलम की 5 दिन की ईडी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद 27 मई को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. ईडी की ओर से कहा गया कि अभी और पूछताछ की जरूरत है. आलमगीर आलम की 5 दिन की रिमांड दी जाए. दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आलमगीर आलम को 3 दिन की रिमांड में भेजने का आदेश दिया.
“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !
राजधानी के आईपीएच सभागार में सोमवार को "द ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 एवं फार्मा सही दाम ऐप" विषय पर...










