रांची में NIA ने लोहरदगा-लातेहार सीमा पर स्थित बुलबुल जंगल से बरामद 28 हथियार मामले में दो और लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया हैं . एनआईए ने जिन पर आरोप पत्र दाखिल किया है, नक्सली अघनु गंझू उर्फ अग्नु गंझू व खुदी मुंडा शामिल हैं .एनआईए ने दोनों को भारतीय दंड विधि, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दायर आरोप पत्र में नामित किया है ,एनआईए की रांची स्थित विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में जाच एजेंसी ने बताया है कि शीर्ष नक्सली एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए ही नक्सली बुलबुल जंगल में जुटे थे, ताकि वे सुरक्षा बलों पर हमला कर सकें . माओवादियों के 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के नेतृत्व में नक्सलियों ने हथियार व गोला-बारूद जुटाया था .हालांकि, उनका मंसूबा सफल नहीं हो पाया। इस मामले में आरोपपत्रित व्यक्तियों की कुल संख्या 31 हो गई है।इस पूरे प्रकरण में झारखंड राज्य पुलिस ने नौ लोगों पर आरोप पत्र दायर किया था .एनआईए ने अपने हाथ में जांच लेने के बाद अगस्त व दिसंबर 2023 के बीच 20 लोगों के खिलाफ तीन पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था .एनआईए ने इस पूरे प्रकरण में 14 जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी .बुलबुल जंगल में हथियार व गोला-बारूद की बरामदगी मामले में लोहरदगा के पेशरार थाने में पिछले साल 21 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई थी .
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












