रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी में एन.आई. एक्ट के केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को व्यवहार न्यायालय, रांची में सुबह 07.30 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है। विशेष लोक अदालत में पक्षों के साथ बातचीत करने के लिए प्री-लोक अदालत की बैठकें 20.04.2026 से 24.04.2026 तक रखा गया है। विशेष लोक अदालत के मद्देनजर डालसा की तैयारी जोरों पर है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा मामले को चिन्हित कर प्रत्येक चिन्हित केसों के लिए नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मीटिंग हॉल रांची में व्यवहार न्यायालय, रांची के सभी न्यायिक पदाधिकारियों व न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। न्यायायुक्त ने कहा कि एन.आई. एक्ट के केसों से संबंधित वादों को अधिक से अधिक निस्तारण ही हमलोगों का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित वादों को चिन्हित कर जल्द-से-जल्द नोटिस का तामिला करायें ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्ताण उक्त विशेष लोक अदालत में किया जा सके।
डालसा सचिव राकेश रौशन ने अधिक से अधिक एन.आई.एक्ट के केसों के निस्तारण पर जोर दिया है। संबंधित पीएलवी को निर्देश दिया है कि वे विशेष लोक अदालत से संबंधित पोस्टर बैनर लगावें तथा लोगों को जागरूक करें जिससके अकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण उक्त विशेष लोक अदालत में किया जा सके। डालसा सचिव ने यह भी कहा है कि नोटिस बनाने एवं नोटिस का सर्व करने के लिए पीएलवी के टीम का गठन किया गया है।












