Tuesday, March 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिरसा कृषि विश्वविद्यालय तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया !

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया !

मुख्यमंत्री ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हॉल एवं वन औषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in कृषि, झारखंड, पॉलिटिक्स, महागामा, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेती-किसानी और कृषि अपने आप में एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। झारखंड जैसे राज्य के लिए एग्रीकल्चर एक महत्वपूर्ण विषय है। झारखंड की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, ये लोग खेती-बाड़ी के माध्यम से ही अपना जीवन यापन करते हैं। वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका है। राज्य में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापित हुए लगभग 45 वर्ष हो चुके हैं। यह विश्वविद्यालय राज्य में किसानों के उत्थान के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस संस्थान द्वारा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में काबिल बनाया जा रहा है। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त कर कई छात्र-छात्राओं ने देश और दुनिया में आज किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट एवं रिसर्च के क्षेत्र में समावेशी शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कृषि कार्य की आधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकता .

झारखंड पठारी क्षेत्र में बसा हुआ राज्य है। वैसे तो प्रत्येक राज्य में खेती-बाड़ी के अलग-अलग पैमाने होते हैं, कहीं सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता है तो कहीं व्यवस्थाओं के बल पर सिंचाई कार्य हेतु पानी पहुंचाया जा रहा है। किसान वर्ग को अन्नदाता कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में कई गतिविधियां की जा रही है, किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी और कार्य करने बाकी हैं। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार एक बेहतर समन्वय बनाते हुए किसानों को बेहतर दिशा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ कृषि-खेती कार्य को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ने की आवश्यकता है। कभी-कभी बदलते मौसम के कारण किसान वर्ग के लोग हतोत्साहित होते जाते हैं , तकनीक के माध्यम से ही उन्हें इन समस्याओं से बचाया जा सकता है।

ये भीपढ़िये

देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई !

राष्ट्र प्रथम के भाव से ओतप्रोत कार्यकर्ता पार्टी की ताकत…आदित्य साहू !

राजस्व प्रशासन को स्मार्ट बनाने की पहल, AI और डिजिटल टूल्स पर जोर !

धोनी को झारखंड आवास बोर्ड का नोटिस !

पाइपलाइन के माध्यम से खेतों पर पहुंचाई जाएगी पानी

राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खेती-कृषि परिवार से ही आता हूं। पहले हमारे गांव में गन्ने की खेती होती थी, हम लोगों ने खेतों में उगाए गए गन्ने से गुड़ बनते हुए देखा है, लेकिन अब गन्ने की खेती नहीं के बराबर हो रही है इसके कई कारण हो सकते हैं। बहुत किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने खेतों पर से कृषि करना छोड़ दिया है। हमारे राज्य में खेती करने योग्य जमीन की कमी है, राज्य में खेती योग्य भूमि को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अब कई जगहों पर पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार लिफ्ट इरीगेशन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

किसानों के उत्थान के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार का समन्वय महत्वपूर्ण .

राज्य में कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक विकास के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार को साथ चलकर कार्य करने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक बेहतर और मजबूत कार्य योजना बनाई जाएगी। किसान वर्ग के लोग अधिक से अधिक पैदावार कर सकें और उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जा सके ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, इन सभी चीजों पर विचार-विमर्श करते हुए एक बेहतर पॉलिसी बनाने को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से यहां के कृषकों को क्या लाभ मिल रहा है, आने वाले समय में और क्या लाभ दिया जा सकेगा इस निमित्त ब्लूप्रिंट बनाई जाए।

 

सिंचाई कार्य हेतु कुआं निर्माण योजना का मिलेगा लाभ

राज्य में कृषकों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी, समय पर किसानों के बीच बीज खाद का वितरण इन सभी चीजों पर विशेष बल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी जिलों में किसान पाठशाला स्थापित की जाएगी, जहां किसान भाई बंधु खेती की आधुनिक तकनीक, पशुपालन, मछली पालन सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी एवं प्रशिक्षण लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि झारखंड के किसान वर्गों के लोगों को एक लाख से अधिक कुआं निर्माण योजना का लाभ मिलेगा। नदी तालाब तथा कुआं सिंचाई के पारंपरिक साधन है। बोरिंग कभी-कभी फेल भी हो जाता है, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा कुआं निर्माण योजना लाई जा रही है।

महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना उद्देश्य .

राज्य सरकार झारखंड में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए प्रतिमाह सहयोग राशि प्रदान कर रही है। यह राशि यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बन रहा है। इस राशि के जरिए राज्य में महिला किसान दीदियां पशुधन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। किसान महिलाएं गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, शूकर पालन, फूल की खेती सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से आय का स्रोत ढूंढ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि कैसे यहां के किसान खेती-कृषि के माध्यम से कृषक उद्यमी के तौर पर उभरे इस निमित्त योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे घरेलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर आप व्यवसाय कर सकते हैं। किसानों का मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है बस जरूरत है उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शन मिले।

बिरसा कृषि मार्गदर्शीका-2025 पुस्तक का विमोचन .

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बिरसा कृषि मार्गदर्शीका-2025 पुस्तक का विमोचन किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने एग्रोटेक किसान मेला में लगे स्टॉल का परिभ्रमण कर उद्देश्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हॉल एवं वन औषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची डॉ० सुनील चंद्र दुबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, निदेशक, भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची डॉ० सुजय रक्षित, निदेशक, प्रसार शिक्षा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ० जगरनाथ उरांव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: #Birsa# Agricultural #University# three-day #Agrotech# Kisan# Fair-2025 #inaugurated #Chief Minister #Hemant Soren.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह !

68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह – 2025 का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह बरका-सयाल क्षेत्र, सीसीएल में गरिमामय वातावरण में...

जेल से निकलते ही रैयतों ने अंबा प्रसाद से की मुलाकात !

जेल से निकलते ही रैयतों ने अंबा प्रसाद से की मुलाकात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के विस्थापित रैयत जिनको विगत दिनों झूठे मुकदमे फंसा कर पुलिस...

सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हुई  हार..आदित्य साहू !

सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हुई हार..आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :साहू ने कहा कि राज्य सरकार के तिकड़म,षड्यंत्र और सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी...

रेड बर्ड एयरवेज पर सवाल !

रेड बर्ड एयरवेज पर सवाल !

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा : चतरा जिले के सिमरिया में बीते 23 फरवरी की देर शाम हुए विमान हादसे ने पूरे इलाके को...

रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर !

रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ गए है। रांची से बीजेपी समर्थित रोशनी खलको ने कांग्रेस समर्थित...

आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा अवैध शराब बरामद !

आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा अवैध शराब बरामद !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची द्वारा लगातार उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड विधानसभा में आज होली मिलन समारोह !

    झारखंड विधानसभा में आज होली मिलन समारोह !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • हजारीबाग में रिंग रोड और सुल्ताना-सिमरिया-चतरा मार्ग के चौड़ीकरण का मांग !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपाल स्वयंसेवी संस्था विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आरोग्य भवन कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ में सम्मिलित हुए।

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उदघाटन !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती !

पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती !

March 2, 2026
हाईटेक होता पीएमसीएच: महिला वार्ड में 90 अतिरिक्त बेड, इलाज होगा आसान !

हाईटेक होता पीएमसीएच: महिला वार्ड में 90 अतिरिक्त बेड, इलाज होगा आसान !

March 2, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने सैदपुर तथा बाकरगंज भूमिगत नाला और सडक़ निर्माण का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने सैदपुर तथा बाकरगंज भूमिगत नाला और सडक़ निर्माण का किया निरीक्षण !

March 2, 2026
धनबाद में भोरे-भोर दो भारी वाहनों की टक्कर !

धनबाद में भोरे-भोर दो भारी वाहनों की टक्कर !

March 2, 2026
देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई  !

देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई !

March 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.