Wednesday, April 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अयोध्या के विकास से सपा को होती है पीड़ाः मुख्यमंत्री

अयोध्या के विकास से सपा को होती है पीड़ाः मुख्यमंत्री

एक्स' पर प्रयागराज महाकुम्भ का विरोध करने वाले पोस्ट करते हैं सपा अध्यक्ष .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in उत्तरप्रदेश, पॉलिटिक्स, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
अयोध्या के विकास से सपा को होती है पीड़ाः मुख्यमंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी को खूब धोया। बोले कि ‘एक्स’ पर दो महीने से सपा अध्यक्ष के पोस्ट को देखिए, यह प्रयागराज महाकुम्भ का विरोध करते हुए आए हैं। अब तक 34 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई है। शनिवार को उप राष्ट्रपति, कई देशों के राजदूत-हाई कमिश्नर आए थे। पूरी दुनिया आकर अभिभूत है, लेकिन सपा को इससे पीड़ा हो रही है। जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, भारतीयों का सीना चौड़ा होता हो, उससे सपा को पीड़ा होती है। सपा सनातन धर्म और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं की विरोधी है।

मुख्यमंत्री ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के पक्ष में रविवार को जनसभा कर उन्हें जिताने की अपील की।

अयोध्या के विकास से सपा को हो रही पीड़ा
सीएम ने कहा कि परसों (शुक्रवार) हेलीकॉप्टर से जा रहा था, अयोध्या धाम में हर तरफ जनसैलाब दिखाई दे रहा था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने फोरलेन सड़कें, रेलवे लाइन को डबल, स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तार नहीं किया होता तो प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु यहां नहीं आ पाते। केंद्र व राज्य सरकार का पैसा और हमारे जनप्रतिनिधियों का प्रयास रहा तो अयोध्या का विकास व व्यवसाय बढ़ रहा है। जब भी हमने अयोध्या के विकास की कार्ययोजना को बढ़ाया तो सपा ने विरोध किया। सड़क चौड़ीकरण के दौरान 1700 करोड़़ से अधिक का मुआवजा दिया गया। राम मंदिर का शिलान्यास और राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए, तब भी सपा ने विरोध किया। एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि, रैन बसेरों का नाम निषादराज गुह्य के नाम पर किया गया, रसोई का नाम मां शबरी के नाम पर रखा गया, तब भी सपा को पीड़ा हुई।

मिल्कीपुर का मोईद खान और कन्नौज का नवाब सिंह यादव सपा का प्यारा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी में पीएसी की तीन महिला बटालियन (वीरांगना उदा देवी, झलकारी बाई, अवंती बाई लोधी) गठित की। सपा ने तब भी विरोध किया था। यह वही सपा है, जो बहराइच में महाराज सुहेलदेव के विजय स्मारक का विरोध करती है, यह कहती है कि वहां गाजी का स्मारक होना चाहिए। सपा को गाजी व पाजी (बदमाश) प्यारे हैं। इन्हें बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वाला मिल्कीपुर का मोईद खान और कन्नौज का नवाब सिंह यादव प्यारा है। सपा गरीब, किसान, बेटी-बहन, व्यापारी, युवा के साथ नहीं, बल्कि माफिया, दुष्चरित्र व पेशेवर अपराधी के साथ खड़ी होती है। कोई घटना घटित होती है तो सपा का हाथ होता है या वह षडयंत्र में शामिल रहती है।

ये भीपढ़िये

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास !

मध्य-पूर्व के हालात को देखते हुए यूरिया आपूर्ति पर केंद्र सरकार बनाए ठोस रणनीति – शिल्पी नेहा तिर्की !

नौटंकी कर रहा है अयोध्या का सांसद
सीएम ने कहा कि सपा भारत विरोधी तत्वों को गले लगाती है। विधानसभा उपचुनाव के दौरान इनके दरिंदे नेता ने मैनपुरी में दलित बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अयोध्या में कल एक बेटी के साथ घटना हुई है, आज इनका सांसद नौटंकी कर रहा है। जांच होगी तो उसमें भी सपा का कोई दरिंदा शामिल जरूर होगा।

सैफई से बाहर नहीं जाती विकास विरोधी सपा की दृष्टि
सीएम ने कहा कि 2016 में सपा सरकार के समय 2.35 लाख पर्यटक अयोध्या आए थे, जबकि 2024 में यहां 16.11 करोड़ श्रद्धालु आए। विकास विरोधी सपा की दृष्टि सैफई से बाहर नहीं जाती। सत्ता में आने पर यह परिवार के लिए कार्य करते हैं और वोट मांगने के लिए जाति का सहारा लेते हैं। सीएम ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव भी राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव बन गया है। एक तरफ एनडीए प्रत्याशी के रूप में चंद्रभानु पासवान राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में हैं तो दूसरी तरफ सपा के परिवारवाद का नमूना है, जिसका नाम भूमाफिया-अनैतिक, अराजक गतिविधियों में आता है।

अपराध व गुंडागर्दी सपा का पेशा
सीएम ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सब कुछ सुधर सकता है, लेकिन प्रवृत्ति नहीं। इनका पेशा अपराध, गुंडागर्दी, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाना है। समाजवादियों का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है…, लेकिन 2017 में जब भाजपा सरकार आई और हमने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया तो इसने गुंडों से 64 हजार एकड़ लैंड खाली कराई। यह परेशान हैं कि डबल इंजन सरकार ऐसे ही कार्य करेगी तो इनका धंधा चौपट हो जाएगा। धंधा चौपट होने से इनकी पार्टी भी चौपट हो जाएगी।

अयोध्या आकर देखा जा सकता है विकास का मॉडल
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आकर विकास का मॉडल देखा जा सकता है। सरयू में स्टीमर भी चलकर सैर करा रही है। सपा को यह विकास अच्छा नहीं लग रहा है। सपा कहती थी कि अयोध्या का समाधान हुआ तो खून की नदियां बहेंगी, हमने कहा कि खून की नदियां बहाने वाले जहन्नुम में जा चुके हैं, धरती पर उनके लिए जगह नहीं है। अयोध्या की तर्ज पर मिल्कीपुर का समग्र विकास कराने के लिए चंद्रभानु पासवान यहां की आवश्यकता है।

सपा वाले केवल सैफाई का विकास कराते थे, लेकिन हमारी सरकार में गोरखपुर व काशी से अधिक अयोध्या का विकास हुआ
सीएम योगी ने कहा कि सपा वाले केवल सैफई का विकास कराते थे, लेकिन मैंने गोरखपुर और पीएम जी के आशीर्वाद से काशी में जितना विकास हुआ, उससे अधिक विकास अयोध्या में कराया गया। कोई भेदभाव नहीं हुआ। यह लोग कारसेवकों का रक्त बहाते थे। हम लोगों ने दीपोत्सव से यात्रा प्रारंभ की, आज यहां घर-घर में दीप जल रहे हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव विकास के लिए भरपूर मदद कर रही है।

जनसभा में कृषि मंत्री व अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश चंद शर्मा, मनोहर लाल कोरी, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, धर्मराज निषाद, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अवनीश सिंह पटेल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: #SP feels pain # development of Ayodhya# Chief Minister .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार...

झारखंड  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना !

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की...

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है !

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद...

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी  !

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी  धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन .

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन .

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा...

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • चाय बागान क्षेत्रों में आदिवासियों की स्थिति अत्यंत दयनीय,एकजूट होकर लडे. -हेमंत सोरेन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

April 8, 2026
राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

April 8, 2026
बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

April 8, 2026
झारखंड सीएम दिवंगत जे० एन० सिंह जी के संस्कार भोज में सम्मिलित हुए !

झारखंड सीएम दिवंगत जे० एन० सिंह जी के संस्कार भोज में सम्मिलित हुए !

April 8, 2026
सामाजिक कार्यकर्ता प्रियांशु मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन !

सामाजिक कार्यकर्ता प्रियांशु मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन !

April 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.