Thursday, March 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित !

वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित !

झामुमो के विरोध पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर :लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के पारित होने के बाद झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस विधेयक का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ा विरोध किया और लोकसभा में इसके खिलाफ मतदान किया। इस बीच, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गुरुवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झामुमो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसवक्फ संशोधन विधेयक के विरोध से झामुमो का “आदिवासी विरोधी चेहरा” खुलकर सामने आ गया है….रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज जमशेदपुर में प्रेस वार्ता कर झामुमो पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध से झामुमो का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।

ये भीपढ़िये

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

विधानसभा में नौटंकी कर रहे भाजपा विधायक, डीजे प्रतिबंध न्यायालय का मामला – झामुमो !

मूलवासियों और आदिवासियों के साथ अपमान कर रही है भाजपा: डॉक्टर मनोज

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की कार्रवाई !

रघुवर दास ने बताया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें झारखंड के संदर्भ में भी अहम संशोधन शामिल है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद संविधान की अनुसूची 5 और अनुसूची 6 के तहत आदिवासी क्षेत्रों में वक्फ संपत्ति घोषित नहीं की जा सकेगी। उन्होंने इसे आदिवासी समुदाय की मूल संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम करार दिया। दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने इस संशोधन के जरिए झारखंड के आदिवासियों के हितों और उनकी जमीन की रक्षा सुनिश्चित की है। यह विधेयक बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराकर जमीन हड़पने और उसे वक्फ संपत्ति घोषित करने की प्रक्रिया पर भी रोक लगाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संपर्क में आते ही झामुमो तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में पूरी तरह फंस चुका है। यह वही पार्टी है जो खुद को आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित राजनैतिक दल के रूप में पेश कर आदिवासियों को भ्रमित करती रही है। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने वक्फ (संशोधन) विधेयक में आदिवासियों के हितों और जमीन की रक्षा के प्रावधान किए, तो झामुमो के लोकसभा सांसदों ने इस बिल का विरोध करते हुए इसके खिलाफ वोट किया।

उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए और मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए आदिवासी हितों के खिलाफ जाने के झामुमो के इस कदम को झारखंड के आदिवासी समाज को देखना और समझना चाहिए। झामुमो और हेमंत सोरेन को झारखंड के आदिवासियों को जवाब देना चाहिए कि क्या वे चाहते हैं कि आदिवासी क्षेत्र की जमीन को वक्फ घोषित कर दिया जाए? श्री दास ने जोर देकर कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची राष्ट्रपति द्वारा घोषित है, जिसके अंतर्गत आदिवासियों की मूल संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित किया गया है।

रघुवर दास ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में कब्रिस्तान, मजार, मकबरा, मस्जिद और दरगाहों का निर्माण और विस्तार आदिवासियों की मूल संस्कृति के एकदम विपरीत है। उन्होंने तर्क दिया कि अनुसूची क्षेत्र में वक्फ संपत्ति का होना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। श्री दास ने कहा कि आदिवासियों के लिए घोषित अनुसूचित क्षेत्रों में वक्फ बोर्ड की किसी भी प्रकार की संपत्ति से क्षेत्र की पहचान, संस्कृति और विरासत लगातार कमजोर होती रही है। एनडीए सरकार ने इस विधेयक में यह प्रावधान कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

वहीं, रघुवर दास ने रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में सरहुल पूजा की शोभायात्रा के दौरान पाहन पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुस्लिम तुष्टिकरण की कोशिशों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जागे और हकीकत को पहचाने, नहीं तो झामुमो मुस्लिम समुदाय को खुश करने और तुष्टिकरण के लिए आदिवासियों की पहचान, विरासत और संस्कृति को खत्म कर देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की जनजाति समाज से अपील की कि वे झामुमो और कांग्रेस के सभी सांसदों का सामाजिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के सांसद वक्फ (संशोधन) विधेयक में मुसलमानों के पक्ष में खड़े हुए और आदिवासियों के हितों के खिलाफ गए। मैं झारखंड के आदिवासी समाज से अपील करता हूं कि इन सांसदों का बहिष्कार करें और इनसे जवाब मांगें कि वे इस विधेयक के खिलाफ क्यों खड़े हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने वक्फ (संशोधन) विधेयक में यह सुनिश्चित किया है कि आदिवासी क्षेत्रों में अनुसूची 5 और अनुसूची 6 के तहत वक्फ संपत्ति घोषित न हो सके। यह विधेयक झारखंड के आदिवासियों के लिए एक सुरक्षा कवच है, जो उनकी जमीन, संस्कृति और पहचान को संरक्षित करेगा।

Tags: #Wakf (Amendment) #Bill passed #in Lok Sabha .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !

“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राजधानी के आईपीएच सभागार में सोमवार को "द ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 एवं फार्मा सही दाम ऐप" विषय पर...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप !

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप !

by firstreport desk2
1 day ago
0

मांडर (रांची): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर...

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

झारखंड में आदिवासी अस्मिता,जल ,जंगल,जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा असम की एक जनसभा में दिए...

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

असम : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम, जारी शक्ति एवं आदिवासी काउंसिल ऑफ असम...

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रांची के मोराबादी मैदान में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 11, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 11, 2026
पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

March 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.