रांची : घाटशिला में उपचुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया। 11 नवंबर को घाटशिला में वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ इसका भी रिजल्ट आएगा। पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद हो रहे इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के लिए ये चुनाव उनके राजनीतिक ताकत का लिटमस टेस्ट है।
उपचुनाव की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की विस्तारित बैठक 15 अक्टूबर को बुलाई है। सुबह 11 बजे से हरमू स्थित सोहराई भवन में होने वाली बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष, जिला एवं महानगर संयोजकों को बुलाया गया है। इस बैठक में घाटशिला उपचुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठिक स्थिति, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, सदस्यता अभियान
राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया !
रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में आयोजित ‘AT HOME’ कार्यक्रम में ‘गणतंत्र दिवस शिविर–2026’...












