रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग किया है और खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया है इसके खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व चुनाव आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई साथ ही कहा कि इससे झामुमो और सरकार का मंशा स्पष्ट हो चुका है ।प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव और अशोक बड़ाइक ने आयोग को बताया कि झामुमो अब खुलकर नगर निकाय चुनाव में सामने आ चुकी है।जब खुलकर अपना चुनाव चिन्ह का प्रयोग करना ही था तो दलीय स्तर पर चुनाव करा कर सरकार देख लेती ।प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो पेन ड्राइव में करके आयोग को सौंपा है ।












