Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सरयू मॉनसून सत्र में उठाएंगे सवाल, पीएम और गृहमंत्री से भी मिलेंगे !

सरयू मॉनसून सत्र में उठाएंगे सवाल, पीएम और गृहमंत्री से भी मिलेंगे !

राय ने कहा कि बीसीसीएल का उक्त क्षेत्र अवैध कोयला खनन और अवैध कोयला व्यापार का क्षेत्र बन कर रह गया है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in क्राइम, जमशेदपुर, झारखंड, धनबाद
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरयू मॉनसून सत्र में उठाएंगे सवाल, पीएम और गृहमंत्री से भी मिलेंगे !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की कार्रवाई !

“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप !

झारखंड में आदिवासी अस्मिता,जल ,जंगल,जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -आदित्य साहू !

जमशेदपुर/धनबाद : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बाघमारा (धनबाद) के जमनिया में चाल धंसने की घटना को झारखंड विधानसभा में उठाने हेतु नोटिस दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस संबंध में वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे और बाकायदा इस घटना के संबंध में डोजियर सौंपेंगे। राय ने कहा कि बीसीसीएल का उक्त क्षेत्र अवैध कोयला खनन और अवैध कोयला व्यापार का क्षेत्र बन कर रह गया है।
यहां जारी एक वक्तव्य में सरयू राय ने कहा कि जमनिया में एनडीआरएफ की टीम आ चुकी है पर यह टीम किंकर्तव्यविमूढ़ है। टीम बुधवार से आई हुई है। वह मिट्टी को हटा कर देखना चाहती है कि नीचे क्या है। इसके लिए उस टीम को हाईड्रा और जेसीबी प्रशासन द्वारा अब तक मुहैया नहीं कराया है।
सरयू राय ने कहा कि इस इलाके पर दबंगों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की कौड़ी है। उल्टे प्रशासन और बीसीसीएल की तरफ से इन्हें प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोग मिल रहा है।
सरयू राय ने कहा कि बुधवार को वह केसरगढ़ क्षेत्र में गये थे, जहां चाल धंस गई थी और करीब 15 लोगों के जिंदा दबने की खबर है। ऐसा लगता है कि जो लोग दबे हैं, उनको निकालने में किसी की रुचि ही नहीं है। प्रयास यह साबित करने का किया जा रहा है जैसे वहां कोई घटना हुई ही न हो।
सरयू राय ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने साफ देखा कि पत्थरों, कोयला पत्थरों से उस जगह को भर दिया गया है। उसके ऊपर ताजा मिट्टी की एक मोटी परत डाल दी गई है। संभवतः यह मिट्टी दुर्घटना वाली रात में ही डाल दी गई हो। खनन माफिया को सहयोग करने वाले लगभग 15 लोगों ने उस क्षेत्र की बैरीकेटिंग कर रखी थी। दोपहर दो बजे तक वहां पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जाने नहीं दिया जा रहा था।
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने कहा कि करीब 100 वर्गफीट के इलाके में ताजा मिट्टी भरी हुई थी। ऐसा लगता है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला है, लोगों को जमीन में जिंदा गाड़ देने का मामला है। केवल अवैध खनन ही नहीं बल्कि वहां जो भी कोक भट्ठे चल रहे हैं, उनमें अवैध कोयले का इस्तेमाल हो रहा है। वहां आउटसोर्सिंग की जो खदानें हैं, वहां बीसीसीएल से डिलीवरी ऑर्डर के तहत कोयला उठाने वाले से 1600 रुपये प्रति टन नाजायज लिया जाता है। कहा जाता है कि अगर प्रति टन 1600 रुपये आप नहीं देंगे तो कोयला नहीं लादा जाएगा। एक कोई चौहान नामक सज्जन हैं, जिनका कोयला एक माह से लोड नहीं हो रहा है। वह एफआईआर करना चाहते हैं लेकिन धनबाद पुलिस और बाघमारा थाना उनका एफआईआर नहीं लिख रही है।
सरयू राय ने कहा कि आउटसोर्सिंग कोयला खदानों में जबरदस्त तरीके से रंगदारी वसूली जा रही है। सभी जानते हैं कि इसके पीछे एक दबंग राजनीतिक व्यक्ति है जिसे धनबाद पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि वह इस तथ्य को भी उजागर करेंगे कि बीसीसीएल ने आज तक जितनी भी खदानों को खोल कर बंद किया है, किसी का भी माइनिंग क्योजर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महानिदेशक (सुरक्षा) का मुख्यालय धनबाद में ही। उन्होंने आज तक बीसीसीएल को माइनिंग क्लोजर के संबंध में कभी नोटिस क्यों नहीं जारी किया। आखिर क्या कारण है माइनिंग क्लोजर लागू नहीं किया जा रहा है। क्या वजह है कि हादसे वाले स्थान पर ताजा मिट्टी की मोटी परत डाल दी गई। इससे पता चलता है कि वहां अंदरुनी तौर पर कुछ न कुछ हुआ है। जितने कोक भट्ठे हैं, उनमें अवैध कोयला जा रहा है। कोक भट्ठों की भी अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। अगर किसी दबंद राजनीतिक व्यक्ति का कोक भट्ठा है तो उस पर कोई जांच नहीं होती। कोई सामान्य व्यापारी कोक-भट्ठा चला रहा है तो उस पर तरह-तरह की बंदिशें लगाई जाती हैं।
सरयू राय की प्रमुख मांगें
-बीसीसीएल अपनी बंद खदानों का माइनिंग क्लोजर करे
-डीजी (माइंस सेफ्टी) यह बताएं कि अब तक माइंस क्लोजर क्यों नहीं हुआ
-धनबाद जिले में चल रहे कोक भट्ठों, उनमें खपत होने वाले कोयले का स्त्रोत और प्रतिमाह उत्पादित कुल कोक की मात्रा की जांच कराई जाए
-आउटसोर्सिंग पर चल रही खदानों से डिलीवरी ऑर्डर के आधार पर कोयला लादने वाले मजदूरों की मजदूरी उनके बैंक खातों में भेजी जाए
-बीसीसीएल प्रबंधन, वहां कार्यरत सीआईएसएफ तथा धनबाद जिला पुलिस और प्रशासन की भूमिका की जांच कराई जाए
-पुलिस विभाग की विशेष शाखा में धनबाद से अवैध कोयला खनन और अवैध कोयला व्यापार के बारे में जो आधिकारिक सूचनाएं पुलिस मुख्यलय को भेजी गई हैं, उन्हें सार्वजनिक किया जाए

Tags: #Saryu will raise questions# in the monsoon session# will also meet the PM# and Home Minister .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रांची के मोराबादी मैदान में...

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10.03.2026 को सतबरवा...

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : जगन्नाथपुर हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार...

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को...

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच राँची जिला प्रशासन ने स्थिति की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 11, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 11, 2026
पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

March 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.