Wednesday, November 19, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » स्क्रीन टाइम का बढ़ना खतरनाक, सोशल मीडिया फूहड़बाजी का अड्डा !

स्क्रीन टाइम का बढ़ना खतरनाक, सोशल मीडिया फूहड़बाजी का अड्डा !

कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने लिया भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 hours ago
in जमशेदपुर, झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्क्रीन टाइम का बढ़ना खतरनाक, सोशल मीडिया फूहड़बाजी का अड्डा !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मुलाकात की!

झारखंड की प्रगति को पचा नहीं पा रही भाजपा – विनोद पांडेय !

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी तथा एमएस काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ !

पिठौरिया चौक में जाम पर पुलिस की सख़्त नज़र !

जमशेदपुर :स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे चतुर्थ बाल मेला के छठे दिन डिजिटल युग में बचपन और सोशल मीडिया और पहचान का संकट विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई। दरअसल, यह भाषण प्रतियोगिता बच्चों के मंथन का केंद्र बन गई और बहुत सारी बातें सामने आईं।
इस प्रतियोगिता रुपी मंथन में एक प्रतिभागी ने कहा कि अकेलापन, तनाव, चिड़चिड़ापन, अवसाद इन्हीं बीमारियों से जूझ रहे हैं आज के बच्चे। अब इन्हें क्रिकेट का बल्ला नहीं, मोबाइल पर अंगुलियां चलाकर कई तरह के खेल खेलते हैं। जो असली खेल है, बच्चे वही नहीं खेल रहे हैं। ये वर्जुअल दुनिया के गुलाम होकर रह गये हैं। असली खेल खेलने से क्या हासिल होता है, इन्हें नहीं पता। बचपन में बच्चे क्यों परेशान हैं, यह चिंता का विषय है।
एक अन्य प्रतिभागी ने कहा कि डिजिटल युग ने हमारा बचपन बदल कर रख दिया है। पहले बच्चे जल्दी उठते थे, खेलते थे, मित्रों से मिलते थे, लोगों से बात करते थे। अब वाट्सएप्प पर चैटिंग होती है। फोन पर बातें होती हैं। लोगों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना बंद हो गया। वीडियो कॉल पर शिक्षा मिल रही है, नंबर भी आ रहा है परीक्षा में पर वो ज्ञान नहीं मिल पाता, जो कक्षा में मिलता था। साइबर बुलिंग से बचना होगा। ये कुल मिलाकर बच्चों को परेशान ही करता है।
एक प्रतिभागी ने कहा कि आज के बच्चों का जीवन पहले ही दिन से फेडअप हो जाता है। बच्चे प्राकृतिक जीवन नहीं जी पा रहे हैं। शारीरिक तौर पर कमजोर हो रहे हैं। आंखें खराब हो रही हैं। 4 से 6 घंटे तक बच्चे स्क्रीन में टाइम दे रहे हैं। दरअसल, अब दो दुनिया हो गई हैं। वास्तविक और डिजिटल। हमें वास्तविक दुनिया में जाना है, डिजिटल की अच्छाईयों के साथ।
प्रतिभागियों का कहना था कि डिजिटल दुनिया के पहले किताबों की दुनिया ती जिसमें बेपनाह मोहब्बत थी, खुशबू थी, कच्ची-पक्की और खुरदरी मिट्टी की दुनिया थी। अब तकनीकी का जमाना है। लेकिन, यह तकनीकी का जमाना हमें अंधेरे में ले जा रहा है। हमें माटी की महक चाहिए, खुशबू चाहिए।
कहा गया कि डिजिटल दुनिया ने सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों फर्क पैदा किये हैं। चयन हमारा होना चाहिए कि हम किस परिवर्तन के साथ हैं। शोध बताते हैं कि डिजिटल दुनिया में शारीरिक मेहनत कम हो गई है, वर्जुअलटी बढ़ती जा रही है। यह ठीक नहीं। मिट्टियों में खेलना, शोर मचाना, छुप्पम-छुपाई खेलना भी एक दौर था। अब स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है। मिट्टी से हमें खुशबू के स्थान पर अब दुर्गंध आने लगी है। मोबाइल के चक्कर में बच्चे अपने माता-पिता से लड़ जाते हैं। दृष्टि बदलेगी तो सृष्टि भी बदलेगी। मोबाइल से दूर रहेंगे तो जीवन सुखी, शांत और सुहेला हो जाएगा।
प्रतिभागियों ने कहा कि ये डिजिटल युग का ही कमाल है कि एक क्लिक में आप दुनिया भर की सारी सूचनाएं प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन, यह डिजिटल युग का अभिशाप है कि एक क्लिक में ही आपके बैंक खाते का पूरा धन साफ भी हो जाता है। चुनना आपको है कि सही क्या है, कैसे है।
प्रतिभागियों ने अपने भाषण में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को खतरनाक माना। इनका कहना था कि अब नौजवानों पर इसका कुप्रभाव पड़ रहा है। सोशल मीडिया चलाने वाले वर्जुअल दुनिया में कुछ इस कदर रम गये कि उन्हें अपने आस-पास की कोई खोज-खबर नहीं होती। सोशल मीडिया हमारी पर्सनाल्टी को ज्यादातर डैश ही कर रहा है। प्रेम प्यार का फूहड़ प्रयास सोशल मीडिया पर होता है। यह कितना घटिया है। प्रेम-प्यार दिखाने के लिए थोड़े ही होते हैं। बहुतायत में लोग अपनी काल्पनिक इमेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। बेशक ये बेहद आकर्षक होते हैं और इनके फालोअर्स की संख्या भी बढ़ती चली जाती है लेकिन वास्तविक जानकारी मिलने के बाद चीजें खराब होती चली जाती हैं। सोशल मीडिया पर खुदकुशी जैसी हरकतें नकारात्मक संदेश देती हैं।
प्रतिभागियों ने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया हम चला रहे हैं या फिर हमें सोशल मीडिया चला रहा है? फर्जी नाम, फोटो से आखिर लोगों को मिलेगा क्या? सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सोच-समझ कर करने की जरूरत है। जरूरी दस्तावेज हरगिज सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
इस मंथन के बाद कक्षा 9 और 10 के जिन प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते, उनमें प्रथम स्थान पर रितु कुमारी, द्वितीय स्थान पर कुमारी श्रद्धा गोसाईं और तृतीय स्थान पर अभिजीत पांडेय रहे। इसी प्रकार कक्षा 11 और 12 के जिन प्रतिभागियों को पुरस्कार मिला, उनमें प्रथम स्थान पर काजल कुमारी, द्वितीय स्थान पर रौशनी कुमारी और तृतीय स्थान पर लक्ष्मी महतो रहीं। विजेता प्रतिभागियों को रिटायर्ड आईपीएस संजय रंजन और वरीय जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने पुरस्कृत किया।

Tags: #Increasing screen time #is dangerous# social media #hub of vulgarity .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप !

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर आपराधिक और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हाई...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला !

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

गिरिडीह : जिले में बीती देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अलकापुरी...

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का...

सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 !

सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आज सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के “सम्मान सह समापन समारोह” का भव्य आयोजन किया...

भारत की जनता ने ठान लिया है, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनायेंगे….अरुण सिंह !

भारत की जनता ने ठान लिया है, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनायेंगे….अरुण सिंह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज स्वदेशी संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष...

हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने कोई विजन नहीं….अरुण सिंह !

हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने कोई विजन नहीं….अरुण सिंह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार और इंडी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • IPH प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह !

    IPH प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड कैबिनेट में कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आंदोलन के महानायक को पूष्पांजलि अर्पित कि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेबसाइट पर 2003 की मतदाता सूची में मतदाता अपना डिटेल्स भरकर जांच सकते है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025′ के ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत !

हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025′ के ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत !

November 19, 2025
रांची नगर निगम ने आज बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया !

रांची नगर निगम ने आज बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया !

November 19, 2025
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी !

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी !

November 19, 2025
अब “नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)” से संचालित होगा !

अब “नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)” से संचालित होगा !

November 19, 2025
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी  !

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी !

November 19, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.